मुखपृष्ट  :: बुनियादी सुविधा :: प्रौद्योगिकी केन्द्र

कृषिधन सीड्स प्राइवेट लिमिटेड की बायोटेक लॅब, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी लॅब, टिश्यू कल्चर और ट्रॅन्सफॉर्मेशन लॅब, कीट संरक्षण संशोधन लॅब, बीज और गुणवत्ता परीक्षण लॅब जैसी विस्तृत शृंखला है. इसके अलावा मॉलिक्यूलर मार्कर और जैविक कीट संरक्षण जैसी लॅब की योजना विचाराधीन है. 

i) कृषिधन सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के बीज उद्योग में बहुत वरिष्ठ और प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और प्रजनक सार्वजनिक क्षेत्र में व्यापक अनुभव के साथ विभिन्न फसलों के अनुसंधान और विकास में प्रयास कर रहे. प्रत्येक फसल समूह में अनुसंधान प्रमुख के रूप में एक प्रतिष्ठित ब्रीडर के नेतृत्व में किया जा रहा है. वे आंतर राष्ट्रीय स्तर पे जाने माने संशोधक और समूह के संशोधन एवं विकास कार्यक्रम के उपाध्यक्ष द्वारा निर्देशित किए जाते है. कृषिधन सीड्स लिमिटेड के 8 फसल विशेष अनुसंधान दल जो की 51 वैज्ञानिकों द्वारा समर्थित है जिनमें से 26 वैज्ञानिक डॉक्टरेट हैं.

ii) जर्म प्लाज़म की विविधता किसी भी फसल सुधार कार्यक्रम की रीढ़ है. कृषिधन सीड्स लिमिटेड के जीन बैंक संग्रह में लगभग 18,000 जीन प्रविष्ठ किए गये है.

iii) फसल सुधार में जैव प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग की क्षमता जानने के बाद कंपनी ने 2002 में अपनी जैव प्रौद्योगिकी विभाग शुरू कर दिया. जैव प्रौद्योगिकी विभाग अब लगभग 30,000 वर्ग फुट और 13 वैज्ञानिकों के एक समूह के साथ में एक नये प्रौद्योगिकी सुविधा केन्द्र में स्थानांतरित कर दिया हैं.

iv) कृषिधन सीड्स प्राइवेट लिमिटेड  भी विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों और विश्वविद्यालयों के साथ अनुसंधान सहयोग किया हैं.

v) कृषिधन सीड्स प्राइवेट लिमिटेड, कृषिधन व्हिजीटेबल सीड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और कृषिधन रिसर्च फाउंडेशन प्राइवेट लिमिटेड की अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम को भारत सरकार के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) द्वारा मान्यता प्राप्त है. जो की अपने आप में एक गुणवत्ता का प्रतीक है.

         
Knowledge corner   #   Growers Corner