मुखपृष्ट  :: अनुसंधान एवं बायोटेक

जैव प्रौद्योगिकी मानवजात के साथ साथ कुल पारिस्थिति की देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है. कृषिधन समूह को विश्वास है कि जैव प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग से अनाज और सब्जीयाँ जैसी फसल की उत्पादकता और  गुणवत्ता बढ सकती है. समूह की बेहद कुशल वैज्ञानिक टीम सब्जी, धान, सूरजमुखी, टमाटर  मिर्च, बैंगन आदि फसलों के नवीन अनुसंधान कार्य में शामिल है. परंपरागत प्रजनन और शास्त्रीय दृष्टिकोण के संयोजन से वैज्ञानिक अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद किसानों को देने का प्रयास करते है जिसे किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार सुनिश्चित करेगी. कृषीधन समूह विभिन्न संघटनों को किसानों की आर्थिक परिस्थिती में सुधार लाने के लिए बढ़ावा देती है.  उच्च क्षमता का एक दल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभवी वनस्पति विज्ञान और प्रजनक, आण्विक जीवविज्ञानी, बायोटेक्नोलॉजिस्ट, कीटविज्ञानी और जेनेटिसिस्ट्स जीवाणुरोधी, गुणवत्ता सुधार और तनाव प्रतिरोध किस्म को विकसित कर रहे है. हम जैव प्रौद्योगिकी के माध्यम से उत्पाद विकास को बढ़ावा दें रहे हैं और सफलतापूर्वक बी जी I और बी जी II को विकासीत किया है. निम्नलिखित कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और कृषि विकास कार्यक्रमों को मंज़ूरी मिल गई है और कार्य प्रगति पर है.


सहयोग और प्रौद्योगिकी पार्टनर्स


कृषीधन बड़े पैमाने पर अनेक शिक्षा और प्रमुख उद्योग भागीदारों के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संशोधन परियोजनाओं में सहयोग किया है: