
|
| श्री. सुशिल करवा |
|
| प्रबंधन निर्देशक |
|
| कृषिधन सीड्स प्रा.लि. |
|
|
प्रसिध्द लेखक सैम वाल्टन के अनुसार "धन दुर्लभ नहीं है, दृष्टि है" इसी बात से प्रेरणा लेकर कृषिधन समूह और मॅरीगोल्ड के प्रबंधन निदेशक श्री सुशील करवाजीने अपने कारोबार का सकारात्मक सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों के साथ विकास किया है ।
श्री. करवा पिछले १४ वर्षों से कृषिधन समूह के प्रबंधन निर्देशक है । उनके नेतृत्व में कृषिधन समूह ने भारत में सबसे बडे कृषि उद्योग क्षेत्र में अपना स्थान निश्चित किया है । उन्ही के नेतृत्व में कृषिधन समूह ने महाराष्ट्र से अपने प्रारंभिक शुरुवात कर देशभर में अपना कारोबार फैलाते हुए भारत के कृषी क्षेत्र में अग्रगण्य पांच शीर्ष संकर बीज कंपनीयो में अपनी पहचान बनायी है । साथही आंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने पंख फैलाते हुए नीदरलैंड में अपने कार्यालय कि शुरुवात कि है । कृषिधन समूह के संशोधित बीज १३ देशो में परिक्षण किये जाते है । और बहुत ही जल्द कृषिधन उन कंपनियों में से एक कंपनी होगी जोकिं विकसित और विकासशील देशों के लिए बीजो का निर्यात करेंगी ।
उनके उद्योगीक अंर्तदृष्टी के समक्षमता नें केएसपीएल को एक बीज ट्रेडिंग कंपनी से एक अग्रगण्य विकसित संस्था के रुप में उभारा है । दूरदर्शी एवं कल्पक नेतृत्व से उन्होनें प्रतिभावंत वैग्यानिक और कृषि विशेषतग्यों को एक लंबी अवधी के लिए समूह से जोडा है । जोकिं १९९० के दौरान कृषि विश्वविद्यालयो से संबंधित थे । जिन्होने संशोधन और विकास (R & D) टीम बनाकर समूह को अच्छे लाभांश दिए ।
श्री. करवाजी का मानना है, की एक मजबूत उद्योग के निर्माण के लिए बुनियादी सुविधाओं की मांग और देखभाल करने की जरूरत है । इसलिए कृषिधन समूह ने अत्याधुनिक तंत्रग्यान से विकसीत आयटी सर्वर और सामर्थ्यशाली प्रबंधक कर्मचारी तथा एसएपी के माध्यम से किये जानेवाले सुनियंत्रित यंत्रणा बनायी है । वैश्विक बाजार में केएसपीएल का दावा सक्षम करने के लिए अनुसंधान एवं विकास के साथ उत्पादन के बुनियादी सुविधाओं को अधिकतम सक्षम बनाने में संस्करण किया है । |