
परिचय
कृषीधन सन १९९६ में स्थापित हुई और एक समूह के रूप में उच्च गुणवत्ता के संशोधन एवं विकास, उत्पाद, गुणवत्ता नियंत्रण प्रसंस्करण, विपणन, विक्री और विस्तार क्षेत्र में राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर उभर कर आयी है.
कृषीधन का पंजीकृत कार्यालय इन्दोर और पुणे स्थित है. कंपनी की प्रमुख बुनियादी सुविधाए जालना में है, जो की भारतीय कृषि उद्योग के बीज की राजधानी के रूप में जाना जाता है.
रूपरेखा
कृषिधन सीड्स प्राइवेट लिमिटेड एक संशोधन से प्रेरित अग्रणी और गतीशील कृषी जैव
प्राद्योगिकी कंपनी है. हमारा अनुसंधान एवं विकास केंद्र, भारत सरकार के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) द्वारा मान्यता प्राप्त है. कंपनी अनुसंधान एवं विकास, उत्पादन, प्रसंस्करण में शामिल है, पैकिंग, और कपास, अनाज, दलहन, तिलहन और सब्जियों की उच्च गुणवत्ता के बीजों का विपणन के क्षेत्र में सक्रिय है. हाल ही में, कृषीधन व्हिजीटेबल सीड्स प्राइवेट लिमिटेड (KVSIPL) एक अलग कंपनी के रूप में कानूनी तौर पे शामिल किया गया है. कृषीधन व्हिजीटेबल सीड्स प्राइवेट लिमिटेड (KVSIPL) कंपनी सब्जी बीज व्यापार के लिए विशेष रूप से समर्पित कंपनी है. कृषिधन सीड्स प्राइवेट लिमिटेड एक एम. एम. बी. (MMB) के लायसन्सेस लेनेवाली कंपनी के श्रेणी में अग्रणी है. कंपनी कें हायब्रीड कपास के बॉलगार्ड १ और बॉलगार्ड २ हायब्रीड व्यवसायिक तौर पे भारतीय बाजार में उपलब्ध किया है.
दृष्टिकोण
विश्व की सबसे बड़ी कृषी इनपुट प्रदान करनेवाली कंपनी के रूप में उभरने तथा नवीनतम प्रौद्योगिकी और सभी आवश्यक गुणवत्ता किसानों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए प्रदान करना हैं.